फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls Unsafe 332 Harassers Caught in 6 Day Mission Shakti Drive in Agra

UP: स्कूल-काॅलेज हो या फिर घर...लड़कियां नहीं सुरक्षित, मिशन शक्ति अभियान में 6 दिन में 332 मनचले पकड़े

Sat, 27 Sep 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 08:32 AM IST
सार

आगरा में स्कूल-काॅलेज हो या फिर घर के बाहर का क्षेत्र। शहर से देहात तक लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। मनचले पीछा करके परेशान कर रहे हैं। रास्ता रोकते हैं, मोबाइल पर परेशान करते हैं।

विज्ञापन
Girls Unsafe 332 Harassers Caught in 6 Day Mission Shakti Drive in Agra
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। एंटी रोमियो की टीम ने 6 दिन में 332 मनचलों पर कार्रवाई की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बल्केश्वर पार्क के पास एक युवक खड़ा है। वह आती-जाती महिलाओं और बालिकाओं को परेशान कर रहा है। एंटी रोमियो की टीम क्षेत्र में ही थी। उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत के मामले में केस दर्ज किया गया। आरोपी नगला ठीपुरी, बल्केश्वर का निवासी होशियार सिंह है।
विज्ञापन


वहीं सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 10 साल की बालिका घर के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी क्षेत्र का आलोक आ गया। उसने बालिका का पीछा कर उसे धर्मशाला के बाहर रोक लिया। बालिका पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। शोर मचाने पर लोग जुटे तो वह भाग गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर करें शिकायत
डीसीपी सिटी ने बताया कि शहर में अलग-अलग इलाकों एंटी रोमियो की टीम रहती है। खासताैर पर स्कूल और काॅलेज के पास नजर रखी जाती है। छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। थाने नहीं आ सकती हैं तो 1090 पर शिकायत करें। 20 सितंबर से अभियान चलाया गया। 26 सितंबर तक 332 के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आंकड़ा
नगर जोन : 167
पश्चिमी जोन : 91
पूर्वी जोन : 74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed