{"_id":"600ab1400e7ba15801106795","slug":"girls-students-took-oath-to-follow-traffic-rules-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: छात्राओं ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: छात्राओं ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ
Fri, 22 Jan 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता: छात्राओं ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सड़क सुरक्षा माह को लेकर शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत गंगा सहाय इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उनके पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रधानाचार्या शोभा देवी ने कहा कि सड़क के नियमों का पालन न करने के कारण हर माह जिले में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं । यदि हम सभी इस बात की शपथ लें कि अपने घर के किसी भी सदस्य को दोपहिया वाहना बिना हेलमेट के लेकर घर से बाहर नहीं निकलने देंगे तो इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
छात्रा शिवानी राठौर ने कहा कि हमारी साथी छात्राएं सड़क पर एक साथ चलती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। कभी-कभी दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में वे दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। छात्राओं को एक साथ नहीं बल्कि आगे पीछे चलना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अपराजिता : खाकी के लिए छोड़ दी डॉक्टरी की पढ़ाई, पढ़ें इन महिला पुलिसकर्मियों के जज्बे की कहानी
छात्रा शिखा ने कहा कि हम सभी को चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों के नियमों का पालन करना चाहिए। अधिकांश लोग इन लाइटों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।
गोष्ठी के अंत में प्रधानाचार्या शोभा देवी ने सभी छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने परिजनों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। गोष्ठी में छात्रा निशा देवी, तनु, निशा श्रीवास्तव, कल्पना, मोहिनी, रागिनी, रीना देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।