फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's birth anniversary was celebrated at PHC, baby kits were distributed

Agra News: पीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव मनाया, वितरित की गईं बेबी किट

Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girl's birth anniversary was celebrated at PHC, baby kits were distributed
अमांपुर। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कन्याओं की माताओं को सम्मानित किया गया और बेबी किट का वितरण किया गया। बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.संदीप राजपूत ने कहा कि हमे बालिकाओं की देखभाल के प्रति अधिक संवेदनशील होना होगा। संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान ने कहा कि बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ योजना में विभिन्न योजनाएं संचालित है। उन्होंने कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं की माताओं को बधाई पत्र व बेबी किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रही हैं। सरकार द्वारा भी बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। बेबी किट में बेबी लोशन, बेबी मच्छरदानी सहित अन्य जरूरत का सामन शामिल है। इस दौरान डाॅ. गौरव तोमर, डाॅ. संजय यादव, रवि चौहान, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed