{"_id":"6a4ac4ca3242f76948057679","slug":"girlfriends-brother-kidnapped-to-pressure-her-into-marriage-agra-news-c-421-1-pin1001-11901-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमिका के भाई का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमिका के भाई का अपहरण
Mon, 06 Jul 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के पठान मोहल्ला में रविवार सुबह फिल्मी अंदाज में एक दबंग सिरफिरे ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। शादी का दबाव बनाने के लिए युवती के घर में घुसा युवक उसके 13 वर्षीय भाई की गर्दन पर चाकू रखकर अगवा कर ले गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा पिनाहट के पठान मोहल्ला का युवक मौसिम खान का अपने ही समुदाय की युवती से दो साल से प्रेम संबंध थे। युवक और युवती शादी करना चाहते थे, मगर युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती के पिता ने शादी के लिए दूसरी जगह लड़का देख रखा था। इसकी जानकारी किसी तरह प्रेमी युवक को हो गई। रविवार सुबह प्रेमी युवक चाकू लहराते हुए प्रेमिका के घर में घुस गया। गाली-गलौज करते हुए युवती के परिजन पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमिका के परिजन राजी न हुए, तो युवक प्रेमिका के 13 वर्षीय भाई की गर्दन पर चाकू रखकर उसे अगवा कर ले गया। परिजन ने युवक का पीछा भी किया गया, लेकिन वह भाग निकला। युवती के परिजन की तहरीर पर पिनाहट थाने में आरोपी मौसिम खान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की की गई है। अगवा किशोर को मुक्त कराने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
सूत्र की मानें, तो प्रेमी और प्रेमिका एक ही समुदाय के हैं। शादी को लेकर एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। पंचायत में फैसला लिया गया कि युवक-युवती एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे। शादी भी नहीं होगी, लेकिन प्रेमी और प्रेमिका की लगातार आपस में बातचीत चलती रही।
विज्ञापन
युवती के परिजन की तहरीर पर आरोपी मौसिम खान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी और युवती के भाई को मुक्त कराने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। -अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट