फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girlfriend jumped in front of train with boyfriend in agra

आगरा: आधी रात को ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Mon, 11 Apr 2022 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 09:01 AM IST
सार

घटना एत्मादपुर क्षेत्र के मितावली स्टेशन के पास की है। युवक मितावली गांव का रहने वाला है। युवती भी इसी गांव की थी। दोनों ने एक साथ आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
girlfriend jumped in front of train with boyfriend in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मितावली रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात को युवक और किशोरी ट्रेन के आगे कूद गए। किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह दोनों की पहचान होने पर परिजन आ गए। पुलिस का कहना है कि पहले मामला प्रेम संबंध में आत्महत्या का लग रहा था। मगर, परिजनों ने इस बात से इनकार किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाना एत्मादपुर के प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात ट्रेन के सामने किशोरी और युवक कूद गए थे। स्टेशन मास्टर ने रात तकरीबन दो बजे पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस को युवक घायल मिला, जबकि किशोरी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव मितावली का एक परिवार थाने आया। उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय बेटी लापता है। इसकी सूचना देने आए हैं। इस पर पुलिस ने उन्हें बताया कि एक किशोरी और युवक ट्रेन के आगे कूद गए हैं। इनमें किशोरी की मौत हो गई है। उन्हें फोटो भी दिखाई। इस पर उन्होंने अपनी बेटी के रूप में पहचान लिया। परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भेजा। वहीं घायल युवक को अपना रिश्तेदार बताया। उसकी पहचान गांव मितावली निवासी अजय (18) पुत्र तेज बहादुर के रूप में की। उसके भी परिजन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता करते हैं मजदूरी

पुलिस ने किशोरी के परिजनों से बात की। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटी और दो बेटे हैं। मां का कहना था कि बेटी रात में चारपाई पर सोई थी। वह तड़के पांच बजे जागी तो निशा चारपाई पर नहीं थीं। इस पर परिवार के लोगों को बताया। सभी ने उनकी तलाश की। मगर, उसका पता नहीं चला। इस पर थाने पहुंचे। तब उन्हें मौत की जानकारी मिली। वह अजय के साथ कैसे आई? इस बारे मे कुछ नहीं पता। वह उनका रिश्तेदार है।

अहमदाबाद में काम करता है अजय

घायल अजय का छोटा भाई उदय पुलिस के पास आया। उसने बताया कि तीन भाइयों में अजय सबसे बड़ा है। एक बहन है। पिता मजदूरी करते हैं। मां की मौत हो चुकी है। अजय अहमदाबाद में लोहे के ब्रश बनाने की फैक्टरी में काम करता है। एक महीने पहले ही गांव आया था। रात में तकरीबन 12 बजे एक धार्मिक कार्यक्रम में से होकर लौटा था। इसके बाद उसे क्या हुआ? किसी को जानकारी नहीं है। किशोरी से किसी तरह के रिश्ते के बारे में परिजनों ने इनकार किया।

पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों ट्रेन के आगे कूदे हैं। इसके कारण को पता किया जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध से इनकार किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed