{"_id":"5b6d32994f1c1ba61f8b7e82","slug":"girlfriend-found-in-wardrobe-in-flat-of-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉयफ्रेंड के फ्लैट में अलमारी में बंद मिली युवती, हालत देख उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयफ्रेंड के फ्लैट में अलमारी में बंद मिली युवती, हालत देख उड़े परिजनों के होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के सदर क्षेत्र में एक युवती अपने दोस्त के फ्लैट में लहूलुहान हालत में अलमारी में बंद मिली। गर्दन पर चोट का निशान था। परिजनों ने युवक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वो एक कोचिंग सेंटर में काउंसलर भी है। उसकी दोस्ती टूंडला निवासी अनुराग शर्मा से है। वो कोचिंग सेंटर के पास ही एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। उसकी दो बहन भी साथ रहती हैं।
युवती गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे युवक से उसके फ्लैट पर मिलने आई थी। उसे जाते हुए एक रिश्तेदार युवक ने देख लिया। उसने उसके परिजनों को फोन पर बता दिया। 15 मिनट बाद परिजन भी फ्लैट पर आ गए।

Trending Videos
लहूलुहान हालत में मिली युवती
परिजनों ने गेट खटखटाया। इससे युवक घबरा गया। उसकी छोटी बहन घर पर थी। बहन ने दरवाजा खोला। युवती की मां को शक हो गया। उन्होंने एक अलमारी खोलकर देखी तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
परिजनों का आरोप है कि उसका गला काटकर अलमारी में मरने के लिए बंद कर दिया गया था। परिजनों ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। युवक की बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को लोगों से छुड़ाया। उसे थाने ले आई।
जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
उधर, युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युवक भी अस्पताल में भर्ती है। इंस्पेक्टर थाना सदर का कहना है कि युवती के परिजनों ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
युवक ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी दोस्ती है। परिजनों के आने पर युवती खुद ही अलमारी में बंद हो गई थी। उसकी गर्दन पर चोट कैसे लगी, इसकी उसे जानकारी नहीं है।