{"_id":"5b3e1ed74f1c1b90288b4b72","slug":"girlfriend-create-ruckus-in-police-station-for-married-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां और भाई हाथ जोड़ते रहे, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और भाई हाथ जोड़ते रहे, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही युवती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में गुरुवार को एक युवती ने शादीशुदा प्रेमी के लिए जमकर हंगामा किया। शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने अपने परिवार वालों को छोड़ दिया।
थाने में युवती की मां, भाई और अन्य लोगों ने भी खूब समझाया, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। बाद में परिजन युवती को छोड़कर चले गए।
शिकोहाबाद निवासी युवती की करहल के रहने वाले शादीशुदा युवक से नजदीकी बढ़ गई। एक माह पूर्व दोनों घर से भाग कर अहमदाबाद पहुंच गए और पति पत्नी की तरह रहने लगे।

Trending Videos
शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद
इधर, लड़की के घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। इसके बाद जानकारी कर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। लड़की की मां, भाई और अन्य परिवारीजनों ने उसे खूब समझाया लेकिन लड़की नहीं मानी।
युवती की मां उसके पैर पकड़ कर घर चलने की गुहार लगाती रही, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने भी डराया, लेकिन युवती नहीं मानी। वो प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ी रही।
युवक की पहली पत्नी और पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, लेकिन लड़की अपने इरादे से टस से मस नहीं हुई। अंत में इंस्पेक्टर विजय कुमार ने पहली पत्नी से तहरीर देने के लिए कहा है।