फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend cheated seven lakh rupees then put such a condition hurt lover committed suicide by making VIDEO

UP: प्रेमिका ने रख दी ऐसी शर्त, जो पूरी न कर सका...वीडियो में बयां किया दर्द और फिर दे दी जान

Sat, 01 Mar 2025 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

आगरा में एक युवक को शादी का झांसा देकर सात लाख रुपये ठग लिए गए। इस बात से आहत युवक ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने 10 दिन बाद केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Girlfriend cheated seven lakh rupees then put such a condition hurt lover committed suicide by making VIDEO
मृतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में प्रेमिका से धोखा मिलने से आहत अछनेरा के युवक ने घर में पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फेसबुक पर आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें युवती और उसके परिजन पर उत्पीड़न की बात कही। आरोप है कि सात लाख रुपये देने के बाद भी तीन लाख रुपये की मांग प्रेमिका और उसके परिजन कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित 10 दिन तक भटकते रहे। शुक्रवार को सदर क्षेत्र के रहने वाले मैनेजर की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद उनके केस में सुनवाई हुई। प्रेमिका सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अछनेरा निवासी राजेंद्र कुमार सिलाई-कढ़ाई का काम करते हैं। बेटा जितेंद्र कुमार इकलाैता था। वह भिवाड़ी, राजस्थान में एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

उनकी दो बहने हैं। डेढ़ महीने पहले घर आ गया था। तब से काम पर नहीं गया। 16 फरवरी को वह अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया। रिश्तेदारों ने अगले दिन एक वीडियो जितेंद्र की फेसबुक आईडी पर देखा। इसमें वो अपनी मित्र नीरू पर 10 लाख रुपये की मांग करने से परेशान होकर आत्महत्या की बात कह रहा था। बाद में सुसाइड नोट भी कमरे में मिल गया।

 
विज्ञापन

इसमें वो सात लाख रुपये दे चुका था। 18 फरवरी को परिजन थाने पर गए। इस पर पुलिसकर्मी जांच करने के लिए घर पर आए। मोबाइल, सुसाइड नोट और फंदे की रस्सी साथ ले गए। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे। मगर, सुनवाई नहीं हो रही थी। शुक्रवार को सदर क्षेत्र में टीसीएस कंपनी के मैनेजर के आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

 
विज्ञापन

एसीपी अछनेरा गाैरव सिंह का कहना है कि एत्मादपुर निवासी नीरू से जितेंद्र की मित्रता थी। जितेंद्र उससे शादी करना चाहता था। मगर, उसके परिवार वाले रुपयों की मांग कर रहे थे। 7 लाख रुपये ले भी चुके थे। वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप है। मामले में नीरू, उसके पिता, भाई और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।


 

मजबूरी में दे रहा जान
जितेंद्र ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर 2 मिनट 29 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उसने कहा था कि मैं जिस लड़की के साथ शादी करना चाहता था। शादी की आड़ में लड़की ने धीरे-धीरे लगभग 7 लाख रुपए हड़प लिए। शादी करने से इनकार कर दिया। धनराशि वापस मांगे जाने पर लड़की ने परिजनों के साथ मिलकर धमकाते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आए दिन धमकियां मिलने लगीं। मजबूरी में आत्महत्या कर रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed