फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl who went to buy goods from shop kidnapped

Agra News: दुकान से सामान लेने गई युवती अगवा

Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to buy goods from shop kidnapped
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव में 17 नवंबर को किराना की दुकान से सामान खरीदने गई युवती को अगवा कर लिया गया। मामले में युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।क्षेत्र के एक गांव में 17 नवंबर की शाम युवती घर के पास स्थित किराने की दुकान पर सामान की खरीदारी करने गई थी। घर लौटते समय रास्ते में उसे धर्मेंद्र निवासी नया गांव भरतपुर राजस्थान मिल गया। वह युवती को अगवा कर ले गया। युवती के घर वापस न आने पर परिजन को मामले की जानकारी हुई। पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवती को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से युवती का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed