{"_id":"6310c8ed1be3bd27a815f77a","slug":"girl-who-reached-the-asha-jyoti-center-big-deception-after-the-love-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती को जाना था ससुराल, पहुंच गई पुलिस थाने, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती को जाना था ससुराल, पहुंच गई पुलिस थाने, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
Thu, 01 Sep 2022 08:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:29 PM IST
सार
लड़के ने बताया कि उन्हें लड़की के घरवालों से जान का खतरा था। पत्नी किसी भी तरह सुरक्षित रहे, इसलिए 181 पर कॉल करके आशा ज्योति केंद्र में शेल्टर मांगा था। वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह चला गया, लेकिन अगले दिन जब सुबह आया, तो पत्नी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
bride demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में प्रेम विवाह के बाद आशा ज्योति केंद्र पहुंची युवती के साथ बड़ा धोखा हुआ। वो पति के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे रात में ही थाने पहुंचा दिया गया। युवती के पति का आरोप है कि पत्नी को रात भर थाने में रखा गया। सुबह जब वह पत्नी को लेने पहुंचा, तो वह नहीं मिली। इसके बाद जानकारी की गई तो पता चला कि पत्नी को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
कासगंज की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध लकावली के रहने वाले युवक से थे। घरवाले उनके विवाह के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों घर से तो भाग निकले, लेकिन युवती के घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लड़के ने कोर्ट में जाकर युवती से विवाह कर लिया। दोनों के पास कोर्ट की मुहर लगा मैरिज सर्टीफिकेट भी है।
लड़के ने बताया कि उन्हें लड़की के घरवालों से जान का खतरा था। पत्नी किसी भी तरह सुरक्षित रहे, इसलिए 181 पर कॉल करके आशा ज्योति केंद्र में शेल्टर मांगा था। वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह चला गया, लेकिन अगले दिन जब सुबह आया, तो पत्नी वहां नहीं थी। उसने आशा ज्योति केंद्र के प्रभारी से बात की, तो पता चला कि थाना ताजगंज पुलिस पत्नी को अभिरक्षा में लेकर गई है।