फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl went with her boyfriend before her marriage in Kasganj

Kasganj News: पिता करता रह गया शादी की तैयारी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई बेटी

Tue, 27 Dec 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

युवती की शादी जनवरी में होनी है। पिता शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
girl went with her boyfriend before her marriage in Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक पिता के अरमानों को उसकी पुत्री ने चकनाचूर कर दिया। पिता शादी की तैयारी करते रह गया और बेटी अपने प्रेमी के संग चली गई। युवती अपने साथ शादी के लिए जमा किए गए तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। युवती के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। जनवरी माह में एक युवती की शादी होनी है। पिता ने पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जमा किए। इसके साथ ही शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू कर दीं। 23 दिसंबर की रात को अचानक युवती लापता हो गई। 

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर 

युवती के लापता हो जाने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पिता को जब पता चला कि उसकी बेटी को अपने प्रेमी अजय के साथ चली गई है। युवती को ले जाने में अजय के परिजन बालकराम, कुसुमा देवी, कल्लू और मिंटू ने भी साथ दिया। पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि शादी के लिए जमा की गई तीन लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, चेन झुमकी, चांदी की पायल आदि जेवर भी बेटी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed