{"_id":"67d1125267f35de8c4019144","slug":"girl-was-defamed-by-creating-a-fake-id-on-instagram-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती को बदनाम करने के लिए इतनी नीच हरकत...शोहदे को न आई शर्म, एडिट फोटो कर दिए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती को बदनाम करने के लिए इतनी नीच हरकत...शोहदे को न आई शर्म, एडिट फोटो कर दिए वायरल
Wed, 12 Mar 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:19 AM IST
सार
युवती के बदनाम करने के लिए शोहदे ने नीचता की हदों को पार कर दिया। उसने इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद एडिट फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती की अंजान शोहदे ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदनाम किया। कुछ दिन पहले युवती की बहन के फोटो भी पोस्ट कर दिए। पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अंजान युवक ने इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम से फर्जी आईडी बना ली। बेटी की फोटो एडिट करने के बाद पोस्ट कर कमेंट लिखता था। कुछ दिन पहले छोटी बेटी के फोटो भी पोस्ट कर दिए। अश्लील पोस्ट डालना शुरू कर दिया। आरोप है कि आठ महीने तक पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पर भी केस दर्ज नहीं हुआ। साइबर सेल में शिकायत की तब केस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें - UP: डेटिंग के चक्कर में फंस गया शोहदा...सजधज कर पहुंचा मिलना, युवती के चक्कर में पहुंचा हवालात