फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl victim gave such marks on body of brute police identified him in crowd of 28 suspects

UP: दुष्कर्म पीड़िता ने दरिंदे के शरीर पर दिए ऐसे निशान, 28 संदिग्धों की भीड़ में पुलिस ने पहचाना...रो पड़ी वो

Sun, 23 Jun 2024 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 02:03 PM IST
सार

मथुरा में एक दिव्यांग किशोरी के साद दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में 28 संदिग्धों को दबोच तो लिया, लेकिन उसमें से किशोरी की आबरू किसने लूटी ये पता करना बड़ी चुनौती थी। पुलिस को इन में से एक आरोपी के शरीर पर ऐसे निशान मिले, जिससे उसे पहचान लिया गया। 
 

विज्ञापन
Girl victim gave such marks on body of brute police identified him in crowd of 28 suspects
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप पीड़िता का पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने 28 संदिग्धों में से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। खास बात यह रही कि पीड़िता द्वारा खुद को बचाने के प्रयास में नाखूनों से आरोपी के शरीर को कई जगह खरोंचा था। उन्हीं खरोंचों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कि उस रात उसने गंदी फिल्म देखी थी। नशे में चूर था। तभी किशोरी पर उसकी निगाह पड़ गई। उसे बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


 

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि छाता सीओ आशीष शर्मा की टीम ने ईदगाह तिराहा, कोसीकलां से पवन उर्फ ढांचा पुत्र शेर सिंह निवासी तालाबशाही, कोसीकलां को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी पवन उर्फ ढांचा के खिलाफ पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि घटना वाली रात को उसके परिवार में एक आयोजन था। काफी भीड़भाड़ हो रही थी। पड़ोस की किशोरी उसी आयोजन में रात के समय घूम रही थी। वह नशे में था। कुछ साथियों संग उसने गंदी फिल्म भी देखी थी। तभी वह किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने बचाव में उसके चेहरे, कान व अन्य कई स्थानों पर खरोंच दिया था। इधर, उसके घुटने और कोहनी में भी चोट आई थी। वारदात के बाद वह किशोरी को छोड़कर भाग गया था। एसपी देहात के अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 संदिग्ध उठाए थे पुलिस ने, फरार होने पर हुआ शक
सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात के खुलासे के लिए 28 संदिग्धों को उठाया था। उस दिन किशोरी के मोहल्ले में आयोजन भी था। पहले शक था कि आयोजन में आया कोई व्यक्ति इस वारदात को अंजाम दे गया होगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व आयोजन में इस्तेमाल हुए कैमरों के फुटेज भी खंगाले थे। इसके बाद पुलिस ने कुछ रिश्तेदारों, मोहल्ले के लोगों को उठाया। तभी पुलिस को पवन उर्फ ढांचा के विषय में पता लगा कि वह फरार है। उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार को उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले। उससे उन चोटों के विषय में पूछा तो पहले तो एक्सीडेंट होने की कहानी बताने लगा। बाद में अपना जुर्म कबूल किया।

 
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी वारदात के बाद सहमी
दिव्यांग किशोरी वारदात के बाद से सहमी-सहमी रहने लगी है। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी पहले से ही बोलने व सुनने में असमर्थ है। आरोपी को भी यही लगा होगा कि बच्ची किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। वारदात के बाद से वह घबराई रहती है।
 
 

घाव के निशान और किशोरी के नाखूनों के आकार तक का होगा मिलान
आरोपी पवन को पुलिस कड़ी सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के शरीर और किशोरी के शरीर पर मिले घाव के निशानों का डीएनए कराया जाएगा। किशोरी का स्लाइड सैंपल भी भेजा गया है। आरोपी का सीमन, बाल, नाखून के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा किशोरी के नाखूनों का भी सैंपल लिया गया है, जिससे की आरोपी के घाव के आकार का मिलान कराया जा सके। वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे उसे सजा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed