{"_id":"66a411aad19b2666a9029917","slug":"girl-students-of-council-school-are-learning-self-defense-skills-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-118575-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिषदीय स्कूल की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिषदीय स्कूल की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
Sat, 27 Jul 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षारत कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
अमांपुर ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक मुनेश राजपूत ने सोरोंजी के कंपोजिट विद्यालय भूपालगढ़ी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को लेफ्ट स्ट्रांस, राइट स्ट्रांस, बैक स्ट्रांस, फॉरवर्ड स्ट्रांस का प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का प्रशिक्षण प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण देकर अपनी रक्षा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा। प्रशिक्षण के बाद ये छात्राएं अन्य लोगों की रक्षा में भी आसानी से मदद कर सकेंगी। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा करने के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई योजना शासन से शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण के लिए व्यायाम शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपकर छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। एक विद्यालय में 24 दिन तक छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।