{"_id":"6749b8ec4d601a8c360a1216","slug":"girl-students-and-women-policemen-took-taekwondo-training-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127868-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
Fri, 29 Nov 2024 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
- पुलिस लाइन में आयोजित किया गया शिविर, एसपी और एएसपी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महिलाएं, किशोरियां यदि किसी अप्रिय स्थिति में फंस जाएं तो घबराएं नहीं। बस जरा सा धैर्य और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण उनकी रक्षा करने के साथ ही अपराधी को सबक सिखाने के लिए काफी है। शुक्रवार को यह बातें नेशनल चैंपियन ताइक्वांडो डॉ. किरन कश्यप ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कहीं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास के अलावा महिला दरोगा, आरक्षी के अलावा स्कूलों की छात्राएं शिविर में मौजूद रहीं। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत प्रशिक्षण दे रहीं डॉक्टर किरन ने कहा कि अक्सर हम अकेले ही बाजार या फिर किसी अन्य कार्य से बाहर जाते हैं। कभी कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब हम खुद को असहज महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में आप महिला हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकती है। आप यदि ताइक्वांडो जानती है तो आप खुद ही सिरफिरे को सबक सिखा सकती हैं और खुद का बचाव भी कर सकती हैं। प्रशिक्षक ने अपने सहयोगी के साथ मंच पर आत्मरक्षा के संबंध में कई दांव पेंच महिला पुलिसकर्मियों व छात्राओं को बताए। कुछ छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान अभ्यास भी कराया।