{"_id":"67a6dc1ec4f433abf0069e76","slug":"girl-student-was-invited-to-a-birthday-party-and-a-disgusting-game-was-played-with-her-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्मदिन की पार्टी में घिनौना खेल...छात्रा नहीं समझ सकी दोस्तों की गंदी नीयत, ऐसी हरकत ने तबाह की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्मदिन की पार्टी में घिनौना खेल...छात्रा नहीं समझ सकी दोस्तों की गंदी नीयत, ऐसी हरकत ने तबाह की जिंदगी
Sat, 08 Feb 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:52 AM IST
सार
जन्मदिन की पार्टी में छात्रा को बुलाकर उसके साथ घिनौना खेल खेला गया। पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वो बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
पार्टी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा को जन्मदिन की पार्टी में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में ब्लैकमेल कर छात्रा से 1.50 लाख रुपये से ज्यादा वसूल लिए। बाद में फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि तीन साल से आरोपी हरेंद्र यादव उनके घर के पास किराए पर रहता था। 2022 में जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने से कालिंदी विहार स्थित त्यागराज होटल में लगाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना दिए। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।
सोशल मीडिया पर वायरल करने कर धमकी देकर रुपयों कर मांग करने लगा। कई बार में 1.50 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वीडियो कॉलेज के दोस्तों और पड़ोसियों के मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद भी और रुपयों कर मांग करने लगा। इस पर पीड़िता ने आरोपी की बहन से शिकायत की तो उसने भी अपने भाई का साथ दिया। कहा कि जैसा भाई कहता है वैसा करती रहो। 26 जनवरी को आरोपी ने फोन कर पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।