मथुरा: ट्रेन में सो रही थी युवती, डाक विभाग के कर्मी ने चादर छीनकर की ऐसी हरकत कि पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही कोच में सवार खुशीराम निवासी उचानामंडी जिंद हरियाणा ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और ट्रेन के रवाना होने के बाद पूरे रास्ते खुशीराम युवती के साथ छेड़छाड़ करता रहा। छेड़छाड़ करने वाले युवक ने सीमा पार करते हुए युवती के सोने पर उसकी चादर भी छीन ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवाड़ एक्सप्रेस में एक युवक ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। नई दिल्ली की रहने वाली युवती उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से उदयपुर जाने के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस के एस. 6 कोच में सवार हुई।
युवती के साथ अश्लील हरकत
ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही कोच में सवार हरियाणा में जींद के उचानमंडी निवासी खुशीराम ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और ट्रेन के रवाना होने के बाद पूरे रास्ते खुशीराम युवती के साथ छेड़छाड़ करता रहा। छेड़छाड़ करने वाले युवक ने सीमा पार करते हुए युवती के सोने पर उसकी चादर भी छीन ली।
जीआरपी ने पकड़ा
ट्रेन जब उदयपुर स्टेशन रुकी तो युवती ने खुशीराम के खिलाफ उदयपुर जीआरपी थाने में तहरीर दी और उसे पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया। मामला मथुरा जंक्शन क्षेत्र का होने के कारण उदयपुर जीआरपी खुशीराम को लेकर शनिवार की सुबह मथुरा जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि मेवाड़ एक्सप्रेस में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने उदयपुर में तहरीर दी थी। युवती की तहरीर के आधार पर खुशीराम के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। खुशीराम डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर उदयपुर में तैनात है।
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली