फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Sleeping In Mewar Express Train Pulled Sheet And Molested Arrests

मथुरा: ट्रेन में सो रही थी युवती, डाक विभाग के कर्मी ने चादर छीनकर की ऐसी हरकत कि पहुंचा सलाखों के पीछे

Sun, 05 Dec 2021 02:05 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Dec 2021 02:05 PM IST
सार

ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही कोच में सवार खुशीराम निवासी उचानामंडी जिंद हरियाणा ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और ट्रेन के रवाना होने के बाद पूरे रास्ते खुशीराम युवती के साथ छेड़छाड़ करता रहा। छेड़छाड़ करने वाले युवक ने सीमा पार करते हुए युवती के सोने पर उसकी चादर भी छीन ली।

विज्ञापन
Girl Sleeping In Mewar Express Train Pulled Sheet And Molested Arrests
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ एक्सप्रेस में एक युवक ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। नई दिल्ली की रहने वाली युवती उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से उदयपुर जाने के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस के एस. 6 कोच में सवार हुई।

विज्ञापन

युवती के साथ अश्लील हरकत

ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही कोच में सवार हरियाणा में जींद के उचानमंडी निवासी खुशीराम ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और ट्रेन के रवाना होने के बाद पूरे रास्ते खुशीराम युवती के साथ छेड़छाड़ करता रहा। छेड़छाड़ करने वाले युवक ने सीमा पार करते हुए युवती के सोने पर उसकी चादर भी छीन ली।

विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़ा

ट्रेन जब उदयपुर स्टेशन रुकी तो युवती ने खुशीराम के खिलाफ उदयपुर जीआरपी थाने में तहरीर दी और उसे पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया। मामला मथुरा जंक्शन क्षेत्र का होने के कारण उदयपुर जीआरपी खुशीराम को लेकर शनिवार की सुबह मथुरा जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि मेवाड़ एक्सप्रेस में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने उदयपुर में तहरीर दी थी। युवती की तहरीर के आधार पर खुशीराम के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। खुशीराम डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर उदयपुर में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed