फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl sexual harassment on pretext of meeting her lover in Tundla of Firozabad

भरोसे का कत्ल: प्रेमी से मिलवाने के बहाने होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, हैवानियत का वीडियो बनाया और फिर...

Thu, 17 Nov 2022 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Nov 2022 08:18 AM IST
सार

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसका फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित सरस्वती नगर निवासी एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके दोस्तों ने प्रेमी से मिलवाने के बाहने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl sexual harassment on pretext of meeting her lover in Tundla of Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमी के जान देने की धमकी पर उससे मिलवाने के बहाने युवती को आगरा ले जाकर प्रेमी के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रेमी ने भी 20 हजार रुपये ठगते हुए उससे दुष्कर्म किया। युवती ने प्रेमी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टूंडला थाने की पुलिस चौकी राजा का ताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित सरस्वती नगर निवासी एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सात नवंबर की शाम पांच बजे के करीब प्रेमी का उसके पास फोन आया था। 
विज्ञापन


जिसमें उसने टूंडला स्टेशन पर जाकर मरने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। तब घबराकर उसने अपने प्रेमी के दोस्त को कॉल करके घटना से अवगत कराया तो उसने उसे गांव के बाहर मिलने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही वह कार लेकर गांव के बाहर आ गया। उसे बैठाकर टूंडला के लिए चल दिया। रास्ते में उसे उसके दो अन्य दोस्त और मिल गए। टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने उसे पानी पिलाया, जिसे पीकर वह बेहोशी में आ गई। इस बीच वे आगरा के बसई चौकी स्थित एक होटल में ले गए।

जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने उसकी अश्लील फोटो खींचे तथा वीडियो बनाई। इसकी जानकारी उसे होश में आने पर हुई तो उसने विरोध जताया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली तथा उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

नौ नवंबर को प्रेमी ने दोस्तों के बचाव में शादी करने का उसे भरोसा दिलाया। जब पीड़िता ने वीडियो फोटो डिलीट करने की बात कही तो प्रेमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। अगले दिन वह फोटो और वीडियो के संबंध में मिलने गई तो उन्होंने उसे गाली-गलौज करते हुए पीटा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी अभय पंडित और उसके दोस्त सागर लवानिया, दीपक यादव, सौरभ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed