{"_id":"62e2c369f2f4a4601614011a","slug":"girl-s-photo-posted-on-facebook-mainpuri-news-agr5416786198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवती का फोटो फेसबुक पर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवती का फोटो फेसबुक पर लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के एक गांव में नामजद ने गांव की रहने वाली एक युवती का फोटो अपने साथ फेसबुक पर लगा लिया। जानकारी होने के बाद युवती के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोटो हटवा दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम आरोपियों ने युवती व उसकी मां की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि आरोपी गोविंद ने उसका फोटो अपने साथ जोड़कर फेसबुक पर डाल दिया। जब उसे जानकारी हुई तो आरोपी के घर पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से उक्त फोटो को फेसबुक से हटवा दिया। इसके बाद शाम को वह मां के साथ शौच के लिए जा रही थी। तभी गोविंद अपने साथी गोपाल, अभिषेक, मोहित व अन्य के साथ वहां आया और गालीगलौज करते हुए पीटने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।