फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's death organically, stress

बालिका की मौत पर बवाल, तनाव

Mon, 27 Apr 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
मिश्रित आबादी वाले लोहामंडी में बालिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद रविवार सुबह घरवालों ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुराचार के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। लड़की के घरवालों के साथ बस्ती के लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ के बाद घर में आग लगाने की कोशिश की। एसपी सिटी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह मामले को संभाला। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ले में ले आया गया तो दोबारा तनातनी के हालात पैदा हो गए। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। भारी तनाव का देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत का कारण हैंगिंग (फांसी लगाना) आया है।
विज्ञापन

लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय आशिया (परिवर्तित नाम) शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे कमरे में लगी सरिया पर साड़ी से बनाए फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। बड़ा भाई घर पहुंचा तो बहन को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह आशिया के घरवालों ने दूसरे समुदाय के अमित (बदला नाम) पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। मृतका के बड़े भाई ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती मामी को देखने गई थीं। आशिया भी बहन के घर जगदीशपुरा चली गई। शाम करीब सात बजे वह खाना बनाने के लिए घर लौटी थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अमित अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। उसने दुराचार के बाद हत्या कर डाली। आशिया के परिवारीजनों ने बताया कि युवक एक माह से उसे परेशान कर रहा था। आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत आशिया ने की थी। हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद बस्ती में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच एसपी सिटी समीर सौरभ, एएसपी सलमान ताज पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ का गुस्सा शांत कराया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद आशिया का शव मोहल्ले में पहुंचा तो दोबारा बवाल के हालात पैदा हो गए। पीड़ित परिवारीजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed