{"_id":"5b30bf844f1c1bf86e8b9c88","slug":"girl-s-braid-cut-off-in-shamasabad-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां फिर आया चोटी कटवा ! सोते समय युवती की चोटी कटी, पैर पर बने मिले ये निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां फिर आया चोटी कटवा ! सोते समय युवती की चोटी कटी, पैर पर बने मिले ये निशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
युवती की चोटी कटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में सोते समय युवती की चोटी कट गई। सुबह उठी तो चोटी के बाल कटे हुए थे और पैर पर हल्दी से सतिया बना था। परिवार के लोग डर गए। गांव में अफवाहें फैलने लगीं।
गांव धिमश्री के रहने वाले हरिओम जादौन की बेटी कृष्णा शनिवार रात को मां के साथ चारपाई पर सो रही थीं। सुबह उठीं तो मां-बेटी के होश उड़ गए। कृष्णा की चोटी कटी हुई थी।
यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। हरिओम जादौन के घर भीड़ लग गई। कृष्णा का कहना था कि उसे पता नहीं चला कि चोटी कैसे कटी है, चोटी के बाल एक जगह से नहीं, कई जगह से कटे हैं।

पिछले साल हुईं थी ऐसी घटनाएं
युवती की चोटी कटी
- फोटो : अमर उजाला
कोई कहने लगा कि चोटीकटवा लौट आया है। किसी ने कहा कि यह किसी की खुराफात है। भला ऐसे चोटी कैसे कट सकती है, इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
पिछले साल जुलाई और अगस्त में चोटी कटने की 100 से अधिक घटनाएं हुई थीं। दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस की नींद उड़ गई थी। हर घटना पर पुलिस पहुंच रही थी।
तब यह बात सामने आई थी कि कई जगह महिलाओं ने खुद ही चोटी काटी थी। कहीं भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी कि महिला की चोटी काटने के लिए कोई बाहर से आया। रंजिश निकालने के लिए भी चोटी काटी गई थीं।