मथुरा: युवक की हरकत से दहशत में आया किशोरी का परिवार, फोटो भेजकर दी दुष्कर्म की धमकी
रिपोर्ट के अनुसार शेरगढ़ गांव निवासी युवक उनकी 17 वर्षीय किशोरी के गंदे फोटो उनकी बड़ी बेटी के व्हाट्सएप पर भेजकर उसे परेशान कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाट्सएप पर किशोरी की फोटो भेजकर 50 हजार की मांग न मानने पर फोटो वायरल करने और अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
वृंदावन की मथुरागेट चौकी अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी ने कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार शेरगढ़ गांव निवासी युवक उनकी 17 वर्षीय किशोरी के गंदे फोटो उनकी बड़ी बेटी के व्हाट्सएप पर भेजकर उसे परेशान कर रहा है। 50 हजार रुपये की चौथ न देने पर तस्वीरें रिश्तेदार और सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
छेड़छाड़ की पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई महिला आरक्षी से दो युवकों ने अभद्रता कर डाली। महिला आरक्षी ने अपने साथ हुई घटना से एसएसपी को अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खास यह है कि महिला आरक्षी ने अभद्रता कर रहे दोनों युवकों की अपने फोन से वीडियो भी बनाई है।
युवती के 164 के बयान कराने के लिए थाना हाईवे से आई थी महिला आरक्षी
गुरुवार की सुबह 11 बजे थाना हाईवे से महिला आरक्षी छेड़छाड़ की घटना की शिकार युवती के 164 के बयान कराने के लिए एसीजेएम की कोर्ट में लाई थी। युवती को आरक्षी अपने साथ लेकर कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी हो गई। इस बीच दो युवक महिला कांस्टेबल के पास आकर खड़े हो गए। दोनों ने काली पैंट और सफेद शर्ट पहनी थी। महिला आरक्षी का आरोप है कि दोनों युवक वकील की वेषभूषा में दिखाई दे रहे थे।
इन दोनों ने कहा कि इस मामले के केस को वह उन्हें दिलवा दें। महिला आरक्षी ने दोनों को यह कहकर मना कर दिया कि वह उसके बयान दर्ज कराने के लिए आई हैं। दोनों युवक पीड़िता से अलग ले जाकर बात करने की कहने लगे तो महिला आरक्षी ने इसका विरोध किया। इस पर गर्मागर्मी होने लगी। आरक्षी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ अभद्रता की है। वह बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी शिकायत करेंगी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- दूसरी लहर: एक सदस्य से पूरा परिवार हुआ संक्रमित, आंतरिक बदलाव कर वायरस हुआ घातक, पढ़िए पूरी खबर
रिश्तों में शक: सहायक प्रोफेसर पत्नी पर जासूसी के लिए बना 'लड़की', फेसबुक पर सहेलियों संग की चैटिंग और फिर...