फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Picture And Mobile Number Add On Online Porn Web Site

आगरा: भाभी ने एस्कॉर्ट सर्विस लिख अश्लील वेबसाइट पर डाले ननद के फोटो और मोबाइल नंबर

Mon, 15 Mar 2021 10:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 10:20 AM IST
सार

  • युवती ने पुलिस को बताया कि भाई की मौत के बाद भाभी के व्यवहार में बदलाव आ गया
  • घर के बाहर समय बिताने लगीं, उसने टोकना शुरू किया तो भाभी को बुरा लगने लगा

विज्ञापन
Girl Picture And Mobile Number Add On Online Porn Web Site
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र की एक युवती के फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाल दिए गए। इस पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए संपर्क करने के बारे में लिख दिया। युवती का आरोप है कि उसकी भाभी ने ही रोजाना होने वाले विवाद पर यह हरकत की। इससे उसके पास अनजान लोगों के कॉल आने लगे। वह एस्कॉर्ट करने के लिए फीस पूछने लगे। इससे वह तनाव में आ गई। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

   
पुलिस ने बताया कि सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी ग्वालियर में हुई है। पति विकलांग है। कुछ साल से युवती अपने मायके में रह रही थी। उसके पिता और भाई की मौत हो चुकी है। घर में मां को पेंशन मिलती है। भाभी भी घर में रहती हैं। मकान में किरायेदार भी हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि भाई की मौत के बाद भाभी के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह घर के बाहर समय बिताने लगीं। उसने टोकना शुरू किया तो भाभी को बुरा लगने लगा। 
विज्ञापन

ननद और भाभी में विवाद
ननद और भाभी में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भाभी ने उसकी फोटो और मोबाइल नंबर इंटरनेट पर डाल दिया। छह मार्च से युवती के मोबाइल पर अनजान लोगों के कॉल आ रहे हैं। वह अश्लील मैसेज के साथ ही वीडियो कॉल भी कर रहे हैं। उससे एस्कॉर्ट के लिए कह रहे हैं। इससे युवती तनाव में आ गई। उसने फोन उठाने बंद किए तो लोगों ने ऑडियो क्लिप भेजना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने जानकारी की।

एक कॉल करने वाले अजय नामक युवक से बात की। उसने बताया कि उसका फोटो और मोबाइल नंबर एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट पर है। युवती दहशत में आ गई। पुलिस से शिकायत की। इस पर थाना सदर में छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  पुलिस का कहना है कि ननद-भाभी के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed