{"_id":"5dda68408ebc3e5475368f4d","slug":"girl-physically-assault-by-man-crime-news-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिन शादी छह महीने तक पत्नी बनाकर रखा, फिर वो हुआ जो युवती ने सपने में नहीं सोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन शादी छह महीने तक पत्नी बनाकर रखा, फिर वो हुआ जो युवती ने सपने में नहीं सोचा
Sun, 24 Nov 2019 04:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 Nov 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर आरोपी एक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं करीब छह माह तक फरीदाबाद में पत्नी बनाकर रखा। इस बीच एक बार गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से जनपद एटा के सकीट थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवती वर्तमान में शहर के एक मोहल्ला में माता पिता के साथ किराए के मकान में रह रही है। विगत 10 सितंबर 2017 को युवती के परिवार में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के बालाजी पुरम निवासी सुमंत सक्सेना उर्फ बबलू सम्मिलित होने आया था।
इसके बाद बबलू का घर पर आना जाना हो गया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ संबंध बना लिए। वह कभी युवती के घर आता तो कभी अपने घर बुलाता। युवती के परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने उसकी शादी करा दी थी।

इसके बाद आरोपी महिला का तलाक करवाकर उसे फरीदाबाद ले गया। वहां एक किराए के मकान में करीब छह माह तक पत्नी बनाकर रखा। आरोप है कि इस दौरान दवा खिलाकर गर्भपात भी कराया।
विगत 14 नवंबर 2019 को आरोपी युवती को शहर के बस स्टैंड पर छोड़ कर चला गया। युवती ने एसपी अजय शंकर राय को शिकायत देकर कहा कि उसे पता चला है कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने के बाद आरोपी अब दूसरी शादी कर रहा है। शनिवार देर रात एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इसलिए हुआ महिला का तलाक
मामला गैर समुदाय से जुड़ा होने के चलते जब दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती की शादी फिरोजाबाद कर दी थी। लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना, ससुरालीजनों के सामने अपने संबंधों का खुलासा कर दिया। जिस वजह से युवती को पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर अपने चंगुल में फंसा लिया था।