{"_id":"5ebfe1488ebc3e907a6fe0e7","slug":"girl-murdered-in-tundla-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या, 29 जून को होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या, 29 जून को होनी थी शादी
Sat, 16 May 2020 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 May 2020 06:19 PM IST
सार
- चारपाई पर मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान
- गांव की महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में शुक्रवार रात छत पर सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मृतका के पिता ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का परिवार शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहा था। गर्मी के कारण उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर की छत पर सोने चली गई। शनिवार सुबह जगार होने पर परिजनों ने बेटी को आवाज दी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
इस पर परिजन छत पर गए तो वो मृत पड़ी थी। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय सिंह एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के गले पर रस्सी के निशान थे। मृतका के पिता नहने ने गांव के प्रणवीर यादव, उसकी पत्नी गीता, प्रबल कुमार यादव और पीपी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अगले माह होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि उनके घर में खुशी का माहौल था। आगामी 29 जून को युवती और उसकी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी की जा रही थी। युवती की हत्या से परिवार में मातम पसर गया है।ऑनर किलिंग व आत्महत्या की भी आशंका
युवती का शव घर की छत पर चारपाई पर मिला और मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि युवती ने या तो आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर शव को चारपाई पर लिटाया गया है।पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और फोरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवती का शव घर की छत पर मिला है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवती का शव घर की छत पर मिला है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।