{"_id":"5bbf58dcbdec224ff06dba50","slug":"girl-murdered-after-rape-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में गैंगरेप के बाद एक और वारदात, युवती की हत्या, इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में गैंगरेप के बाद एक और वारदात, युवती की हत्या, इस हाल में मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया क्षेत्र में एक युवती की हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया। उसके गले पर तार से कसने का निशान है। इससे माना जा रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बलात्कार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पहनावे से युवती ग्रामीण क्षेत्र की लग रही है।
गुरुवार को झंडीपुर गांव के पास नहर किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई गई है। उसने नीले रंग का सूट और सफेद सलवार पहन रखी थी। गले पर लोहे के तार से कसने जैसे निशान मिले हैं। गले पर सूजा भी मारा गया है।
माना जा रहा है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ प्रबल प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नहीं हुई शिनाख्त
सीओ प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मथुरा के साथ ही आसपास के जिलों को भी युवती के फोटो भेजे जा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मथुरा में अपराध तेजी से बढ़ा है। महिलाओं की हत्या, बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। शोहदों से डरी कई बेटियों ने तो स्कूल जाना तक बंद कर दिया था।
अभी मंगलवार को इटावा की महिला के साथ हाईवे पर गैंगरेप की घटना हुई थी। पुलिस इस वारदात का खुलासा अभी तक कर भी नहीं पाई है। गुरुवार को राया में एक युवती की हत्या करके शव को फेंक दिया गया। अभी उसकी शिनाख्त कराने में भी पुलिस फेल है।