फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl molested in hospital icu by staff in firozabad

शर्मनाक: आईसीयू में भर्ती युवती से छेड़छाड़, रात को स्टाफ ने किया बैड टच

Sat, 11 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
girl molested in hospital icu by staff in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में शर्मनाक घटना हुई है। आईसीयू वार्ड में भर्ती युवती से स्टाफ ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।  
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र में रहने वाली युवती को एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिवारीजनों की मानें तो उपचार के नाम पर पहले दो दिन तक आईसीयू में रखा। इसके बाद उसे बाहर निकाला। गुरुवार को उसे दोबारा आईसीयू में भर्ती कर दिया। 
विज्ञापन


युवती के पिता का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में तैनात स्टाफ जसराना के गांव अतुर्रा निवासी निवासी गोरेलाल (35) ने इलाज के बहाने बेटी से छेड़छाड़ की। उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। युवती ने शुक्रवार की सुबह घटना के बारे में मां को बताया। परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल ट्रामा सेंटर अध्यक्ष पीके झिंदल को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक को पीटा

आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक को पीटा। मारपीट एवं हंगामे की सूचना पर पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा युवती के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  

परिजनों का आरोप है ट्रामा सेंटर के गार्डों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं बीमार बेटी की ट्रामा सेंटर से तत्काल ही छुट्टी कर दी गई। उन्होंने कहा कि वो इसकी शिकायत शासन तक करेंगे ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसी घटना न होने पाए। जानकारी होने के बाद भी ट्रामा सेंटर से जुड़े लोगों का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed