फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl molested in AC coach of Dakshin Express train family arrested accused

मथुराः दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पकड़ा आरोपी

Mon, 09 Sep 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girl molested in AC coach of Dakshin Express train family arrested accused
ट्रेन में छेड़खानी का आरोपी मोहर सिंह - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद युवती के परिजन ने युवक को पकड़ लिया और ट्रेन में चल रहे एस्कॉर्ट को सौंप दिया। युवती की तहरीर पर मथुरा जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गुजरात निवासी एक युवती शनिवार देर रात परिवार के साथ दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। रात 11:30 बजे बाद ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 
विज्ञापन


उसी कोच में युवती के बगल वाली बर्थ पर ग्वालियर के थाना भितरवार के गांव मैरोली निवासी मौहर सिंह भी यात्रा कर रहा था। आरोप है कि रात 12 बजे बाद जब युवती सो रही थी, तब बगल की बर्थ पर चढ़ने के दौरान मौहर सिंह ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इस पर युवती ने शोर मचाया तो युवती के परिजन ने मौहर सिंह को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजन ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को बुला लाए और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। युवती ने मथुरा जीआरपी थाने में तहरीर दी। एस्कॉर्ट ने युवक को मथुरा जीआरपी को सौंप दिया। 

युवती की तहरीर पर जीआरपी ने निल पर रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े युवक का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मौहर सिंह को जेल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि निल पर रिपोर्ट दर्ज कर केस बल्लभगढ़ जीआरपी को हस्तांतरित किया जा रहा है। मामला वल्लभगढ़ क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed