फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl left school due to molester threat in agra

आगरा: मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दोस्ती न करने पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Nov 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 09:30 AM IST
सार

अनस नाम के युवक ने अन्नू नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई और छात्रा को फॉलो करने लगा। इसके बाद उसे मैसेज करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे छात्रा दहशत में आ गई।  

विज्ञापन
girl left school due to molester threat in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र की दसवीं की छात्रा को एक मनचला परेशान कर रहा था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर आईडी बनाई थी। छात्रा को फालो करने के बाद मैसेज भेजने लगा। स्कूल आते-जाते में रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव डालने लगा।

विज्ञापन

 
छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे दहशत में आई छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर घटना की जानकारी दी। पिता ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


छात्रा के पिता व्यापारी हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक महीने से स्कूल नहीं जा रही थी। बाद में कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। सिर्फ ऑनलाइन क्लास ले रही थी। घर से बाहर नहीं निकलती थी। अंजान लोगों के फोन भी नहीं उठा रही थी। इस पर उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनस है आरोपी का नाम
बेटी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अन्नू नाम का युवक उसे फॉलो कर रहा था। मैसेज करता था। बाद में स्कूल आते-जाते समय मिलने लगा। उसने मना किया तो दोस्ती की कहने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अन्नू का असली नाम अनस है। 

उसने अन्नू नाम से आईडी बनाई थी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर गरीब नगर, छत्ता निवासी अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह फरार हो गया है।

भाजयुमो पदाधिकारी से मांगी थी मदद
पिता का आरोप है कि उन्होंने एक दरोगा को तहरीर दी थी। वह आरोपी के घर लेकर आ रहे थे। मगर, रास्ते में किसी का फोन आने पर चले गए। एक सिपाही के पास आरोपी का फोन आया था। वह उसे जानता था। सिपाही से बात करके मामला रफादफा करना चाहता था। इस पर उन्होंने भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत को सूचना दी। उनके दखल के बाद मुकदमा दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed