{"_id":"5b9368a3867a557ed101835d","slug":"girl-left-her-family-for-higher-education-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप कराना चाहते थे शादी, पढ़ाई के लिए युवती ने छोड़ दिया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप कराना चाहते थे शादी, पढ़ाई के लिए युवती ने छोड़ दिया परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा में एक युवती ने पढ़ाई के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया। परिजन उसकी शादी कराना चाहते थे। पढ़ाई में शादी को रोड़ा बनते देख युवती ने यह फैसला लिया है। शुक्रवार को युवती आशा ज्योति केंद्र पहुंची।
युवती शाहगंज थाना के खेरिया क्षेत्र की रहने वाली है। उसने काउंसलर को बताया कि वो पढ़कर टीचर बनना चाहती है। बीएड की पढ़ाई कर रही है। परिवार ने कई बार पढ़ाई अधूरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया।
माता-पिता ने कई बार पढ़ाई छुड़वाकर शादी करने का प्रयास किया। युवती ने सहेलियों की मदद से तीन बार शादी तुड़वा भी दी, लेकिन परिवार वालों ने फिर चौथा रिश्ता लाकर सामने रख दिया।

Trending Videos
परिवार संग नहीं रहेगी युवती
युवती का कहना है कि वो शादी नहीं पढ़ाई करेंगी और इसके लिए अब परिवार से अलग रहेगी। उसे लेने आए उसके माता-पिता ने युवती के फैसले को स्वीकार किया और युवती को केंद्र में ही छोड़कर चले गए।
काउंसलर अर्शी ने बताया कि युवती बालिग है। इसलिए वह अपना भला बुरा समझ सकती है। वहीं युवती ने लिखित में दिया है कि वो परिवार के साथ रहना नहीं चाहती है। ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई को पूरा करने में सक्षम है।