फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapped from outside school is not known even after 40 hours

स्कूल के बाहर से अगवा छात्रा का 40 घंटे बाद भी पता नहीं

Fri, 15 Apr 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from outside school is not known even after 40 hours
आगरा। शहीद नगर में स्कूल के बाहर से अगवा 11वीं की छात्रा का बृहस्पतिवार को 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। आरोपी रोहित अपने घर भी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। अब घरवालोें को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भी टीम गई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह हुई थी। 11वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने उसके ताऊ आए थे। तभी उसे दो युवकों ने बाइक से अगवा कर लिया था। ताऊ ने पीछा किया था। मगर, युवकों ने उनकी बाइक में लात मार दी थी, जिससे वो गिर गए थे।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान कुम्हेर, भरतपुर निवासी रोहित के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। इस पर उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आशंका है कि युवक कई दिनों से छात्रा के अपहरण के लिए योजना बना रहा था। इसलिए वारदात के बाद घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके कई परिचित और रिश्तेदारों से भी बात की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि छात्रा की दो सहेलियों ने अहम जानकारी दी हैं। युवक से छात्रा की मुलाकात एक शादी के कार्यक्रम में हुई थी। उसने छात्रा के फोटो खींचे थे। उसके मोबाइल पर भेज दिए थे। इससे दोनों की बात होने लगी। इसके बाद उसने छात्रा को जाल में फंसा लिया। युवक ने उसे मोबाइल दे रखा था। आरोपी की कॉल डिटेल में नंबर मिला है। वह उसे कॉल करता था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गए, जिससे पता चला कि छात्रा युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी है। अपहरण का मामला नहीं निकला। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बेटी के नहीं मिलने से परिवार का हाल बेहाल है। उन्होंने बेटी के जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। वह लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed