फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapped from Mohabbatpur found in Etawah

Agra News: मोहब्बतपुर से अपहरण की गई बालिका इटावा में मिली

Thu, 20 Jun 2024 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from Mohabbatpur found in Etawah
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर से सोमवार को कन्या भोज के बहाने अपहरण की गई 9 वर्षीय बालिका बुधवार को इटावा में मिल गई। पुलिस उसे लेकर थाने आई और मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस की टीमें बच्ची को अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद पुलिस व बच्ची के परिजन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में सोमवार की सुबह एक बाइक सवार कन्या भोज के बहाने गांव निवासी अजमेर की 9 वर्षीय पुत्री सपना को अपने साथ ले गया था। उसके साथ गांव निवासी उदयवीर भी गया था। लेकिन कुछ देर बाद वह बच्ची के बिना ही वह वापस लौट आया था। तब बच्ची के अपहरण किए जाने की जानकारी हो सकी थी। बच्ची के अपहरण की इस घटना के बाद एसपी विनोद कुमार की ओर से साइबर, स्वाट, सर्विलांस सहित कई टीमों को खुलासे में लगाया गया था। बुधवार को पुलिस ने बच्ची के अपहरण मामले में राहत की खबर मिली। बच्ची इटावा के गांव झींगुपुर के पास एक दुकान पर सकुशल मिल गई। एसपी विनोद कुमार ने थाने पहुंच कर बच्ची से बात किए। बच्ची के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। इसकी जानकारी के लिए तुरंत ही मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीओ करहल ने बताया कि बच्ची तो सकुशल मिल गई है लेकिन अभी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। आरोपी के पकडे़ जाने के बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि आखिर वह बच्ची को इस तरह से अपहरण कर क्यो ले गया था। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी जांच के दौरान इटावा निवासी एक शख्स बाइक सवार से बात करता दिखा था। उस से भी पूछताछ की गई लेकिन उसने बाइक सवार को पहचानने से मना कर दिया। उदयवीर से भी पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ जाएगा। जल्द ही पुलिस आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्ची को ले गया था कन्नौज
अपहरण की गई 9 वर्षीय सपना अब सुरक्षित है और माता पिता व पुलिस के संरक्षण है। लेकिन दो दिन में उसके साथ जो कुछ भी घटा है। उसकी झलक चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है। बच्ची घबराई हुई है। जिस वजह से पुलिस ने अभी बच्ची से ज्यादा बातचीत भी नहीं की। मेडिकल आदि की प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। आरोपी बच्ची को लेकर कन्नौज भी गया था। वहां एक ढावा के बाहर रात गुजारी। इन दो दिनों में बच्ची के साथ क्या हुआ। वह किन यातनाओं से गुजरी। इन सब का खुलासा भी अब जल्द ही होगा।

वर्जन
बच्ची को इटावा से सकुशल ढूंढ लिया गया है। अभी मेडिकल आदि की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को ले जाने वाले आरोपी की तलाश में टीमें जुटीं हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।-विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed