फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl injured due gunshot while clashes between student groups in agra

Agra: रंगबाजी में छात्र गुटों में फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की बेटी घायल, कॉलोनी में फैली दहशत

Sun, 09 Oct 2022 11:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी में रविवार शाम को उस वक्त दहशत फैल गई, जब कुछ छात्र आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट हुई। फायरिंग भी हुई। जिससे घर के बाहर खड़ी एक छात्रा गोली लगने से घायल हो गई। 

विज्ञापन
girl injured due gunshot while clashes between student groups in agra
युवती के कंधे को रगड़ती हुई निकली गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी में रविवार शाम सात बजे रंगबाजी में छात्र गुटों में भिड़ंत हो गई। उनमें मारपीट के बाद फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि छह राउंड फायर किए गए। इससे गोली लगने से अपनी दुकान के बाहर खड़ी सिपाही की बेटी घायल हो गई। उसके कंधे से गोली रगड़ती निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। रात में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।

विज्ञापन


पश्चिम पुरी के रहने वाले मोहन सिंह हेड कांस्टेबल हैं। वह मैनपुरी में तैनात हैं। उनकी कॉलोनी में ही काली माता मंदिर के पास परचून की दुकान है। रविवार शाम तकरीबन सात बजे उनका बेटा सौरभ दुकान पर बैठा हुआ था। तभी मोहन सिंह की बेटी शिखा और छोटा बेटा गौरव सामान लेने आए थे। इसी दौरान दुकान के सामने एक कार और छह से अधिक बाइक पर कुछ युवक आ गए। 

विज्ञापन

गालीगलौज के बाद हुई फायरिंग 

युवक आपस में गालीगलौज के बाद मारपीट करने लगे। उनमें कुछ के पास डंडे के अलावा हथियार भी थे। वो लोग फायरिंग भी करने लगे। एक गुट पर फायरिंग के दौरान शिखा के कंधे में गोली लग गई। वह घायल हो गई। यह देखकर झगड़ा करने वाले भाग निकले। मोहन सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों ने फायरिंग की है। सभी चेहरे ढककर आए थे। उनकी बेटी घायल हुई है। वह दुकान पर खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में दहशत

घटना से कालोनी केलोग दहशत में आ गए। युवकों ने जिस समय फायरिंग की, उस समय काफी लोग रास्ते से निकलकर भी जा रहे थे।

पुलिस कर रही पहचान

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दो छात्र गुट में मारपीट के बाद फायरिंग हुई है। एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग की थी। इसमें अपनी दुकान पर खड़ी युवती के कंधे में गोली लग गई। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed