फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl got married her boyfriend at friend wedding ceremony in firozabad

अजब प्रेम की गजब कहानी: फिरोजाबाद में सहेली की शादी में परिवार संग आई युवती, दुल्हन बन प्रेमी के साथ गई

Wed, 30 Nov 2022 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां अपनी सहेली की शादी में आई युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए हंगामा कर दिया। उसकी जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा। 

विज्ञापन
girl got married her boyfriend at friend wedding ceremony in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में एक युवती अपनी सहेली की शादी में आई और दुल्हन बनकर गई। यह मामला सोमवार रात एक शादी समारोह का है। रामगढ़ के मोहल्ला मोमीन नगर की रहने वाली युवती सहेली के निकाह में परिवार के साथ शामिल होने पहुंची थी। यहां उसने प्रेमी के साथ निकाह करने की बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में हुए फैसले के बाद काजी ने निकाह की रस्मों को करा दिया। इसके बाद वह अपने शौहर के बाद ससुराल चली गई। 

विज्ञापन


मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोमीन नगर का है। युवती के प्रेम संबंध मोहल्ले के ही एक युवक से थे। युवक के परिजन युवती से युवक का निकाह करने के लिए राजी नहीं थे। जबकि युवती युवक पर निकाह करने को दबाव बना रही थी। सोमवार रात दोनों परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। युवती और उसका प्रेमी भी आया।  

विज्ञापन

युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए किया हंगामा 

समारोह में काजी द्वारा दूल्हा और दुल्हन को निकाह पढ़ा जा रहा था। तभी युवती ने युवक से निकाह करने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच निकाह की रस्में रुक गईं। युवती और युवक के परिजन के बीच पंचायत शुरू हो गई। आखिरकार युवती की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा। पंचायत में लिए गए फैसले के बाद युवक के परिजन युवक का निकाह युवती से कराने को तैयार हो गए। 

दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद काजी ने दोनों को निकाह कराने के साथ ही अन्य रस्मों को पूरा कराया गया। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद युवती परिजन के साथ घर न नहीं गई। वह पति के साथ ससुराल पहुंची। इससे पूर्व सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि निकाह के बाद पुलिस वापस चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed