फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl gang raped in hotel

होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped in hotel
आगरा। ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रविवार को खुर्जा की युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती एक युवक को जानती थी। युवक ने उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद होटल में लेकर गया। यहां दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर रात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि खुर्जा की रहने वाली युवती अपना व्यवसाय करती है। रविवार रात 11 बजे युवती ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक युवक से उसकी जान पहचान थी। उससे मिल भी चुकी थी। रविवार को युवक ने उसे फोन किया। मिलने के लिए बुलाया। इस पर वो आगरा आ गई। युवक उसे ताजगंज क्षेत्र में मिला। उसे गाड़ी में बैठाकर बातचीत करता रहा। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका दोस्त भी आ गया। होटल के कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। दोनों उसे छोड़कर चले गए। तब उसने पुलिस को सूचना दी। युवती होटल का नाम नहीं बता पा रही थी, जबकि युवक का पता बताया। पुलिस होटल के बारे में पता कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जिस होटल में घटना हुई है, उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed