फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Found Unconscious in Agra, Kidnapping Rumors Spark Panic

Agra: नगला छिद्दा में बेहोश मिली युवती, अपहरण का मचा शोर...कहानी सुनकर परिजनों के उड़े होश

Tue, 04 Nov 2025 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 01:58 PM IST
सार

आगरा की रहने वाली एक युवती के अपहरण के प्रयास की कहानी सुनकर परिजन हैरान हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Girl Found Unconscious in Agra, Kidnapping Rumors Spark Panic
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लंगड़े की चाैकी (थाना हरीपर्वत) स्थित नगला छिद्दा में सोमवार रात को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि कार सवार युवक युवती को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। वह बचने के लिए भागी और गिर गई। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 9:30 बजे की है। नगला छिद्दा में लोगों ने एक गली में युवती को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पहचान नहीं होने पर अस्पताल ले गए। बाद में उसके परिजन भी आ गए। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक युवती को मिर्गी के दाैरे आने की समस्या है। इस कारण वो बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन


उधर, लोगों का कहना था कि मोहल्ले में कार सवार युवक घूम रहे थे। वह युवती को अगवा करने की कोशिश कर रहे थे। यह देखकर युवती भागी। वह गली में गिर गई। इससे बेहोश हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह जांच करने गए थे। युवती के पूरी तरह से होश में आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed