{"_id":"62de364d4f5910774f2405f1","slug":"girl-escaped-with-the-young-man-by-giving-sleeping-pills-to-the-family-members-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: युवती ने घरवालों को दी खाने में नींद की गोलियां, रात में कर दिया बड़ा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: युवती ने घरवालों को दी खाने में नींद की गोलियां, रात में कर दिया बड़ा कांड
Mon, 25 Jul 2022 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:51 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में एक युवती ने अपने घरवालों को बड़ा धोखा दिया। प्यार के चक्कर में फंसी युवती ने घरवालों से दूर जाने के लिए उन्हें खाने में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद वह युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की एक युवती ने घरवालों को खाने में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। जब घरवाले गहरी नींद में चले गए, तो युवती ने घर में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जागने पर घरवालों को मामले की जानकारी हो सकी। पिता ने बताया कि घटना 17 जुलाई की है। पिता ने आरोप लगाया कि परिवार को बेहोश करने के बाद बेटी रुपये और जेवरात लेकर एक युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की उम्र 20 साल है। पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को बेटी ने खाना खिलाया था। इसमें नींद की गोलियां मिला दीं, परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए। सुबह जागे तो घर में बेटी नहीं थी। उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद बेटी की सहेलियों के यहां फोन करके भी जानकारी की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि काफी समय बाद जानकारी मिली कि उसे क्षेत्र में रहने वाला दानिश लेकर गया है। बेटी जाते समय दो लाख रुपये और जेवरात भी ले गई है। उसके पास मोबाइल भी है। युवक की मदद उसके दोस्त कर रहे हैं। शाहगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन