फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dies due to lack of oxygen District in-charge of ambulance relieved

ऑक्सीजन न मिलने से बच्ची की मौत:  हटाए गए एंबुलेंस के जिला प्रभारी, की जा रही जांच

Sat, 06 Aug 2022 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

एटा के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के अभाव में चार वर्षीय मासूम मन्नू की मौत के मामले में एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी भी नप गए हैं। उनको पद से हटाकर लखनऊ बुला लिया गया है। 

विज्ञापन
Girl dies due to lack of oxygen District in-charge of ambulance relieved
दो एंबुलेंस में भी नहीं थी ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक व थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव नगला फकीर निवासी मुकेश कुमार की चार वर्षीय बेटी मन्नू को 30 जुलाई की सुबह करीब छह बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां चिकित्सकों ने बुखार और निमोनिया बताया। हालत अधिक खराब होने पर उसे दोपहर के समय रेफर किया गया। 

विज्ञापन


आगरा ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पहुंची। इसमें ऑक्सीजन नहीं थी। फोन कर दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। इसमें भी वही स्थिति थी। तीसरी एंबुलेंस पहुंचने पर उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया। इसमें डेढ़ घंटे की देरी हो गई और आगरा पहुंचते-पहुंचते बच्ची की मौत हो गई। अगले ही दिन एक ईएमटी को बर्खास्त कर दिया गया था। दो दिन बाद इसी एंबुलेंस के पायलट व दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट की भी सेवा समाप्त कर दी गई। 
विज्ञापन


बड़ी कार्रवाई करते हुए अब जीवीके कंपनी ने जिला प्रभारी विष्णु कुमार को भी पद से कार्यमुक्त कर दिया है। कंपनी के मंडल प्रबंधक ने बताया कि एंबुलेंसों के संचालन को लेकर जिला प्रभारी की लापरवाही पाई गई है। उन्हें पद से हटाकर लखनऊ बुला लिया गया है। अभी जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रवीश कुमार को जिला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने की एंबुलेंसों की पड़ताल

शुक्रवार को लखनऊ से आए कंपनी के अधिकारियों की टीम ने एंबुलेंसों की पड़ताल की। इस दौरान एंबुलेंसों के कागजात, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरणों को चेक किया गया। मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि ऑडिट टीम आई थी। यह नियमित निरीक्षण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed