{"_id":"5e3669848ebc3e4ae16dbaab","slug":"girl-dies-due-to-house-collapse-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सफाई के दौरान मकान का कच्चा कमरा ढहा, मलबे में दबीं दो बहनें, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सफाई के दौरान मकान का कच्चा कमरा ढहा, मलबे में दबीं दो बहनें, एक की मौत
Sun, 02 Feb 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
घायल के परिजन से जानकारी लेते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मधाऊ में रविवार की सुबह सफाई के दौरान एक मकान में बना कच्चा कमरा ढहने से दो बहनें मलबे के नीचे दब गईं। दोनों को निकालने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर एक युवती की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मधाऊ निवासी 23 वर्षीय पूजा पुत्री स्वर्गीय सत्यदेव शाक्य बीएससी फाइनल की छात्रा थी। वहीं छोटी बहन 18 वर्षीय कनक गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। कुछ दिनों पहले विधवा मां ममता के नाम प्रधानमंत्री आवास मिला था।
मकान के पीछे बने कच्चे कमरे को गिराकर उस पर निर्माण की तैयारी चल रही थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों बहनें कच्चे कमरे में रखे सामान को बाहर निकाल रहीं थीं। तभी अचानक कमरा ढह गया। दोनों बहनें मलबे के नीचे दब गईं। चीख पुकार सुनकर मां व ग्रामीण मलबा हटाने के काम में जुट गए।

पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन
दोनों को मलबा से बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कनक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एडीएम बी राम, एसडीएम सदर रजनीकांत के साथ गांव मधाऊ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है।

मिट्टी की ढाय गिरने से बच्ची की मौत
उधर, थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भारापुर में शनिवार की शाम मिट्टी खोदने के दौरान ढाय गिरने से दो बालिकाएं दब गईं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। सैफई ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। दूसरी बच्ची का उपचार सैफई में चल रहा है।
आरोप है सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार की सुबह राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक किशन लाल ने बताया कि महिला मिट्टी खोदने गई थी। इस दौरान हादसा हुआ है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।