{"_id":"651075a81aa07732f80b93a6","slug":"girl-dies-due-to-dengue-figure-reaches-24-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5071-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू से बालिका की मौत, आंकड़ा पहुंचा 24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू से बालिका की मौत, आंकड़ा पहुंचा 24
Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज/ सहावर। जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बड़ा गांव कोटरा में एक बालिका की डेंगू से मौत हो गई। जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 पहुंच गया है। मासूम सहित दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई।
बड़ा गांव कोटरा निवासी साहिवा (10) पुत्री भूरे को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच शनिवार को उसकी तबीयत तेजी से खराब होने लगी। परिवार के लोग बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी हालत में सुधार होता नहीं देख उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस गांव में पिछले दिनों भी एक मौत डेंगू से हो चुकी है। राखी (1) निवासी सिंगपुर सिढ़पुरा एवं दीक्षा (11) निवासी बिलराम को बुखार की शिकायत होने परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उनमें मलेरिया की पुष्टि हुई।