फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl dies after car collides with a canter on agra jaipur highway

आगरा में हादसा: हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई कार, युवती की मौत, युवक घायल

Sat, 22 May 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 12:09 AM IST
सार

हादसे में घायल युवक डांस क्लास चलाता है। युवती उसकी सहयोगी थी। दोनों कार से भरतपुर जा रहे थे। महुअर पुल के पास इनकी कार कैंटर से टकरा गई। 

विज्ञापन
girl dies after car collides with a canter on agra jaipur highway
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर गांव के समीप निर्माणाधीन लेदर पार्क के पास बुधवार की रात एक कार खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि कार में सवार युवक घायल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कार में एक युवती अर्धनग्न दिख रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आगरा शहर की रहने वाली युवती बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ कार से फतेहपुर सीकरी की ओर जा रही थी। अछनेरा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन लेदर पार्क के समीप उनकी कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा टकराई। घटना में युवती की मौत हो गई। जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। उसका नाम अमित जाटव है। वह डांस की क्लास चलाता है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची किरावली और मिढ़ाकुर चौकी पुलिस ने घायल को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मृत युवती अर्धनग्न अवस्था में दिख रही है। कार के अंदर नमकीन के पैकेट और डिस्पोजल पड़े दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने किया कार्रवाई से इंकार
घटना के संबंध में थाना अछनेरा के इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मृतका के भाई ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि घटना में तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed