फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl dies after being shot in mainpuri

मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाई गिरफ्तार

Sun, 18 Apr 2021 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 08:02 PM IST
सार

युवती की लाश उसके मकान की छत पर मिली। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। घटना के बाद से सौतेला भाई फरार है। 

विज्ञापन
girl dies after being shot in mainpuri
दिव्यांशी वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर में रविवार की सुबह गोली मारकर युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई (मुंहबोला) को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आपसी झगड़े के बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सराफा व्यापारी स्वर्गीय अजय वर्मा के घर से रविवार सुबह करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी दिव्यांशी (21) लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। जब तक लोग घायल को अस्पताल के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर रामनगर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसपी अविनाश पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घटना के बाद से युवती का भाई अनंत कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
तलाश में जुटी पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आपसी झगड़े के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतका के मौसा सर्वेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

बता दें कि अनंत युवती का सगा भाई नहीं था। वह युवती के पिता को खेत में पड़ा मिला था। अजय के पास भी बेटा नहीं था, इसी चाह में उन्होंने अनंत को अपना नाम दे दिया। 

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि युवती की हत्या उसके भाई ने ही की है। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त आला ए कत्ल भी पुलिस ने बरामद किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed