{"_id":"653e2fea2fd6c1cb950e9ef3","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-truck-while-crossing-road-in-agra-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, मॉल में शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, मॉल में शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रही थी
Sun, 29 Oct 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:34 PM IST
सार
आगरा में सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से युवती की मौत हो गई। वह मॉल में शिफ्ट खत्म होने के बाद वापस घर लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अबुल उलाह दरगाह के सामने हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार रात नौ बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत हो गई। राहगीरों की भीड़ जमा होने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के करवना निवासी नेहा (25) संजय प्लेस स्थित एक मॉल में काम करती थीं। उनके भाई निजाम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे नेहा मॉल से घर लौट रही थी। अबुल उलाह दरगाह के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दब जाने से नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि परिजन के अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।