{"_id":"60b3b12952b48446325d2b8c","slug":"girl-died-in-road-accident-after-car-overturned-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में हादसा: बेटी की विदा कराने जा रहे थे परिजन, रास्ते में पलट गई कार, किशोरी की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में हादसा: बेटी की विदा कराने जा रहे थे परिजन, रास्ते में पलट गई कार, किशोरी की मौत, सात घायल
Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
सार
इटावा जिले का रहने वाला परिवार ईको कार से एटा के जलसेर जा रहे थे। हादसा सिरसागंज क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हन की बहन की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इटावा के गांव रजमऊ से जलेसर (एटा ) के गांव गढ़ी जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ईको में सवार एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए।
सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये लोग शादी के बाद लड़की की पहली विदा कराने उसकी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें दुल्हन की छोटी बहन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
इटावा के गांव रजमऊ निवासी टीकाराम ने अपनी पुत्री ममता की शादी जलेसर के गढ़ी गांव निवासी युवक से की है। शादी के बाद रविवार को टीकाराम की बेटी और उसके रिश्तेदार विदा कराने ईको कार से गढ़ी जा रहे थे। जब उनकी कार सिरसागंज के गांव धातरी के समीप पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर कार पलट गई।

ये लोग हुए घायल
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने टीकाराम की बेटी धनदेवी (16) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में रामप्रभू (21) पुत्र कांता प्रसाद, यशोदा (23) पत्नी भगवती निवासी गढ़ी जलेसर, गौरव (25) पुत्र कमलेश ईको चालक, कमला (13) पुत्री टीकाराम, कीर्ति (22) पुत्री टीकाराम निवासी रजमऊ इटावा और प्रिया (14) पुत्री राजू निवासी आलमपुर इटावा और नैतिक (5) पुत्र संदीप कुमार निवासी गढ़ी जलेसर शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे खबर सुनकर दोनों ही गांव में चीखपुकार मच गई।