फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl died due to snake bite relatives kept getting exorcism in mainpuri

UP: आंगन में सो रही किशोरी को सांप ने काटा, फिर घरवालों ने की ऐसी गलती...तड़प-तड़प कर गई जान

Thu, 06 Jun 2024 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

मैनपुरी में सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। सांप ने किशोरी के हाथ में काट लिया था। वो जोर-जोर से चीखने लगी। घरवालों ने अस्पताल की जगह बायगीरों को बुला लिया। पहले झाड़-फूंक कराई। इसके बाद अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
girl died due to snake bite relatives kept getting exorcism in mainpuri
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गढ़िया भदौल में बुधवार की रात कमरे में सो रही एक बालिका को सांप ने काट लिया। परिजन उपचार कराने के बजाय बायगीरों से झाड़-फूंक करवाते रहे। कोई लाभ न होने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां कुछ देर उपचार के बाद बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव गढ़िया भदौल निवासी अनूप सिंह अपनी पत्नी देवी लता और तीन बच्चों के साथ बुधवार की रात खाना खाकर सोने के लिए छत पर चले गए थे। देर रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगी। इसके बाद सभी लोग नीचे उतर आए। अनूप की 12 वर्षीय पुत्री अंशिकी बरामदे में जमीन पर चटाई डाल कर सो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे अंशिकी के हाथ में सांप ने काट लिया।
विज्ञापन


किशोरी की चीख सुनकर परिजन जाग गए। परिजन पड़ोस में ही गांव सहारक झाड़ फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed