फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl detained in Government Children's Home located at Panchkuian returned to her home after 18 months

18 महीने बाद आईं खुशियां: लाली की आवाज से चहका घर, पर कुछ-कुछ सहमी हुई है मासूम

Fri, 02 Feb 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 10:09 AM IST
सार

आगरा में अगस्त 2022 से पंचकुइयां स्थित राजकीय बाल गृह में निरुद्ध बालिका 18 महीने बाद अपने घर लौटी। बेटी के लिए परिवार से लेकर रिश्तेदार तक पलकें बिछाए बैठे थे। बेगानों की कैद से छूट कर आई बच्ची ने बाऊजी के हाथ से गाजर का हलवा खाने की जिद की। 
 

विज्ञापन
girl detained in Government Children's Home located at Panchkuian returned to her home after 18 months
मां-बेटी का मिलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजकीय शिशु गृह से 18 महीने बाद आई लाली की आवाज से पूरा घर चहक उठा। बेटी के लिए परिवार से लेकर रिश्तेदार तक पलकें बिछाए बैठे थे। बेगानों की कैद से छूट कर आई बच्ची ने बाऊजी के हाथ से गाजर का हलवा खाने की जिद की। वहीं मां ने बच्ची की मनपसंदीदा आलू-मेथी की सब्जी खिलाकर दुलार दिखाया।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया निवासी पालनहार की ममता को देख इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बच्ची को उखे देने का आदेश दिया है। बाल कल्याण समिति के रवैये के कारण साढ़े आठ साल की बच्ची का खिलखिलाता चेहरा कई बाद उदास हो जाता है। घर पर आए किसी भी अजनबी को देख वह बाऊजी के पीछे छिप जाती है और उससे मिलने से मना कर देती है।
विज्ञापन


मां ने बताया कि इतनी सी उम्र में बच्ची ने बहुत कुछ देख लिया है, जिस वजह से बच्ची सहम गई है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द हमारी बच्ची पहले की तरह हंसने बोलने लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग कर रहे
चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट नरेश पारस ने बताया कि बच्ची के अनमोल समय को बर्बाद कर दिया, इसकी भरपाई नहीं हो सकती। बच्ची की काउंसिलिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed