फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl denied to marry facebook friend of agra after seeing reality

जब देखी फेसबुक फ्रेंड की 'गरीबी', उतर गया आशिकी का भूत

Tue, 04 Jul 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 04 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
girl denied to marry facebook friend of agra after seeing reality
facebook
ये नए जमाने की आशिकी है। फेसबुक पर दोस्ती हुई। व्हाट्स एप पर चैटिंग करते-करते इश्क हो गया। लव मैरिज के लिए युवती मां-बाप को छोड़ आई और पहुंच गई महिला थाना और जिद पर अड़ गई शादी की, लेकिन जैसे ही पता चला कि आशिक उद्योगपति नहीं, बल्कि पान का खोखा लगाता है, वैसे ही उसके सिर से इश्क का बुखार उतर गया। दरअसल, युवक ने खुद को बड़ा उद्योगपति बता रखा था। उसकी सच्चाई सामने आते ही युवती मां-बाप के साथ वापस चली गई।
विज्ञापन


युवती रहने वाली है एटा के कोतवाली क्षेत्र की। एटा के कॉलेज से ही बीएससी कर रही है। युवक आगरा के डौकी का है। दोनों पिछले साल जून में फेसबुक फ्रेंड बने थे। एक दूसरे को मेसेज भेजने लगे। फिर मोबाइल नंबर दे दिया। व्हाट्स एप पर चेटिंग हुई और मोबाइल पर बातें होने लगीं। बातों-बातों में प्यार हो गया। साथ जीने-मरने की कसमें खाई।
विज्ञापन


युवक ने बता रखा था कि वह बड़े उद्योगपति परिवार से है। दो कारखाने तो उसके खुद के नाम है। एक आगरा में है और दूसरा मुंबई में। युवती उसकी बातों में आ गई। उसे इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि युवक से शादी की ठान ली। बस फिर क्या था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सहेली के घर जाने के बहाने निकली और पहुंच गई आगरा के महिला थाना। यहां जिद पर अड़ गई कि उसे थाने में ही शादी करनी है। पुलिस ने उसके मां-बाप को बताया तो दोपहर को वह भी आ गए। बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। वे युवक के परिवार से बात करने उसके घर डौकी पहुंचे।

बेटी ने बताया था कि आशिक उद्योगपति है, लेकिन उसका घर जर्जर हालत में मिला। कारोबार देखा तो सन्न रह गए। घर के पास ही उसका सड़क पर पान का खोखा है। उन्होंने बेटी को हकीकत बताई तो नहीं मानी लेकिन जब उसकी फोन पर युवक से बात कराई तो उसने सच स्वीकार कर लिया।


इसके बाद युवती बोली, ऐसे इंसान से शादी नहीं कर सकती, जिसने उससे इतना बड़ा झूठ बोला। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में युवती परिवार के साथ जाने के लिए राजी हो गए। वे उसे लेकर चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed