{"_id":"5b3e47084f1c1bb2288b4bdd","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार रात को इंटर की छात्रा आरती (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर गुरुवार सुबह परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
15वीं वाहिनी पीएसी परिसर के रहने वाले छात्रा के पिता बालकिशन सिपाही हैं, उनकी ड्यूटी आयोध्या में है। परिजनों ने बताया कि बेटी आरती और पूजा बुधवार रात को एक साथ कमरे में सोने गईं थीं। रात 12 बजे तक आरती पढ़ाई करती रही। पूजा सो गई।
गुरुवार सुबह पूजा की आंख खुली तो आरती का शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ था। ये देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मां बॉबी आ गई। घटना की जानकारी पर पीएसी के अधिकारी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ताजगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरती ने आत्महत्या की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। परिजन कुछ भी बोलनेकी स्थिति में नहीं हैं।