{"_id":"5f2bed4f8ebc3e3cac5536e3","slug":"girl-commits-suicide-for-not-sending-with-sister-at-raksha-bandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन के साथ ससुराल नहीं भेजा, बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन के साथ ससुराल नहीं भेजा, बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
Thu, 06 Aug 2020 05:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:15 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के गांव लालऊ में बारह वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा बड़ी बहन के साथ नहीं भेजने के कारण वह काफी आहत थी। बालिका के फांसी लगाने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना दक्षिण के गांव लालऊ निवासी ममता देवी (12) पुत्री खूबचंद्र ने गुरुवार सुबह घर के बाहर पड़े टिनशैड में स्टॉल (दुपट्टा) से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मृतका की मां भगवान देवी घर से बाहर निकलीं। बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उन्होंने शोरगुल मचाया।
शोरगुल सुनकर आस-पास के काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण के प्रभारी श्याम सिंह, एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।

Trending Videos
मृतका के भाई नीरज कश्यप ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अंजू देवी पत्नी सत्यवीर सिंह मधेन मथुरा रक्षाबंधन पर घर पर आई थी। बुधवार को वह अपनी ससुराल जा रही थी। ममता भी बहन के साथ जाने की जिद करने लगी थी। लेकिन परिजनों ने रोक दिया था।
इसके कारण ममता ने बुधवार को खाना तक नहीं खाया था। ट्यूशन भी नहीं गई थी। गुरुवार को नहाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाहर देखा तो उसने फांसी लगा ली।
पिता ने पढ़ने नहीं दिया, परिवार छोड़कर झारखंड से मैनपुरी चली आई किशोरी, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
थाना प्रभारी दक्षिण ने बताया कि बालिका ममता के बहन के साथ जाने को लेकर मां से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।